17 जुलाई को दून में होगा ‘छात्रों की गूंज–संविधान संवाद’

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post 17 जुलाई को दून में होगा ‘छात्रों की गूंज–संविधान संवाद’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

पेपर लीक व बेरोजगारी पर कांग्रेस ने किया प्रहार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 17 जुलाई को देहरादून में ‘छात्रों की गूंज–संविधान संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर के छात्र-युवा भाग लेकर रोजगार, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

डॉ. जयहिंद ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा आज रोजगार के संकट, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को जन-आंदोलन का स्वरूप देगी और छात्रों-युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज–संविधान संवाद’ का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे बिना किसी भय के अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकें। उन्होंने दावा किया कि यह अभियान सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में भी काम करेगा।

डॉ. जयहिंद ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों, युवाओं, रोजगार, पेपर लीक और संविधान से जुड़े मुद्दों को संसद और जनता के बीच उठा रहे हैं। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए ओबीसी विभाग उत्तराखंड में यह संवाद अभियान चला रहा है।
पत्रकार वार्ता में एडवोकेट मुजतबा मलिक, रोहतास बसोया, विधायक वीरेंद्र जाति, बीरेंद्र रावत, डॉ. गौरव चौधरी, डॉ. विकास यादव और डॉ. प्रतिमा सिंह सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

The post 17 जुलाई को दून में होगा ‘छात्रों की गूंज–संविधान संवाद’ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×