कोहरा बढ़ाएगा परेशानी: मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया कोहरे का अलर्ट

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड में सूखी ठंड से लोग परेशान हैं। वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे से यातायात प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और शीत दिवस जनजीवन प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग की माने तो देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसे देखते हुए नीं जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

30 दिसंबर से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम

बता दें सुबह के समय घना कोहरा छाने के कारण ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों में उत्तराखंड में नए साल में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 30 दिसंबर से प्रदेश में मौसम बदलेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×