केदारनाथ आपदा में ‘मृत’ शख्स इस हाल में मिला, 12 साल बाद कैसे मिला जिंदा?, रुला देगी कहानी

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

साल 2013 में आई केदारनाथ बाढ़ (Kedarnath Flood)को कोई भूलाए नहीं भूल सकता। इस आपदा से मची तबाही आज भी जख्मों को हरा कर देती है। इसी बीच इस आपदा से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। इस आपदा में मरे शिवम अब वापस लौट आए है। शिवम के परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार तक कर दिया था। हालांकि अब वो महाराष्ट्र के पुणे के मानसिक अस्पताल (RMH) में मिले। शिवम की पुनर्मिलन की ये कहानी अपका दिल छू लेगी।

केदारनाथ आपदा में ‘मृत’ युवक 12 साल बाद परिवार को इस हाल में मिला

दरअसल साल 2013 में केदारनाथ में विनाशकारी बाढ़ आई थी। जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। इस आपदा में पोलियो से ग्रस्त शिवम भी लापता हो गए थे। कई दिनों तक जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन इस आपदा में भगवान के चमत्कार से शिवम जिंदा बच गए। जिसके बाद वो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर पहुंच गए। लेकिन उन्हें याद नहीं वो यहां कैसे पहुंचे।

शिवम पर लगा चोरी का आरोप

इसी बीच साल 2021 में शिवम पर चोरी का आरोप लगा। वो जिस मंदिर में रह रहे थे वहां पर चोरी हो गई। चोरों को जब पकड़ा गया तो उन्होंने शिवम का नाम इस चोरी में घसीट लिया। पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। चूंकि शिवम हेबेफ्रेनिया से पीड़ित थे। थो जज ने उन्हें पुणे के RMH में पुनवार्स भेजने का फैसला सुनाया।

पहाड़ी में बोलते थे शिवम

पुणे के इस अस्पताल में एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। बीमारी के कारण शिवम ज्यादा कुछ नहीं बोलते थे। जो कुछ बोलते थे तो वो भी पहाड़ी में। जिससे उनसे जानकारी निकलवाना काफी मुश्किल होता था। लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने हार नहीं मानी। वो उनके परिवार के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करते रहे।

अचानक लिया स्कूल का नाम

साल 2023 में अचानक शिवम ने अपने स्कूल का जिक्र किया। उन्होंने रुड़की का प्रेम विद्यालय अपने स्कूल का नाम बताया। जिसके बाद रुड़की पुलिस से संपर्क किया गया। स्थानीय पुलिस भी शिवम से जुड़ी जानकारी निकालने में लग गई। इसी आधार पर उसके परिवार वालों को खोजा गया। जांच में ये भी पता चला कि शिवम ने 12वीं तक यहीं पर पढ़ाई की थी।

कुछ इस तरह हुआ पुनर्मिलन

अस्पताल की टीम ने परिवार को शिवम की मानसिक स्थिति के बारे में बताया। साथ ही वीडियो कॉल भी की। पहला वीडियो कॉल बहुत ही भावुक कर देने वाला था। दोनों भाईयों की सालों बाद वीडियो कॉल पर बात हुई तो वो रो पड़े।

मिलन तो हो गया लेकिन शिवम की घर वापसी में चोरी का केस काफी बड़ी परेशानी थी। कई कारणों से ये चोरी का मामला कोर्ट में अटका रहा। इस बीच शिवम के परिवार वाले उससे मिलने भी आए।

आखिरकार घर ले गए परिवार वाले

आखिरकार 2024 में शिवम निर्दोष साबित हुए। लेकिन आरएमएच को अदालत का आदेश पिछले महीने मिला। RMH से छुट्टी मिलने के बाद 5 दिसंबर को शिवम परिवार वाले अपने साथ घर ले गए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×