उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत छह जिलों में होगी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फ़बारी की संभावना है।

देहरादून समेत छह जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्टूबर को देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की बर्फबारी होने संभावना है।

27 अक्तूबर तक साफ बना रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग की माने तो 23 से 27 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ बना रहेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×