Dhami Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहां पढ़ें

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

Dhami Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट ने कुल 7 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

Dhami Cabinet Decisions पढ़ें

  • मुख्यमंत्री को विधानसभा सत्र बुलाने के लिए अधिकृत किया गया है। यह सत्र देहरादून में आयोजित होगा।
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को मिनी आंगनबाड़ी बंद होने के बाद 40 % कार्यकत्रियों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में समायोजित किया जाएगा।
  • कैबिनेट ने आवास विकास विभाग विधानसभा परिसर क्षेत्र में फ्रिज जोन के तहत घर बनाने की अनुमति दी गई है।
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों को 5 साल की सेवा पूरी होने पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण की अनुमति दी गई है। यह स्थानांतरण जूनियर पोस्ट पर होगा।
  • समान नागरिक संहिता (UCC) में अब तक आवेदन ऑनलाइन आधार कार्ड से किया जाता था, लेकिन अब नेपाल, भूटान और तिब्बत के नागरिकों को भी विवाह के लिए प्रमाण पत्र मिलेगा। यदि वे राज्य में 182 दिन से अधिक समय से रह रहे हों। उनके लिए जारी किया गया पहचान पत्र भी वैध माना जाएगा।
  • कार्मिक विभाग में जिन कर्मचारियों ने किसी पद पर 50% सेवा अवधि पूरी कर ली है और दूसरी सेवा में जाना चाहते हैं, उन्हें 3 साल का शीतलीकरण मिलेगा।
  • वित्त विभाग में पब्लिक सेंटर से होने वाली कमाई में से विशुद्ध मुनाफे का 15% हिस्सा राज्य सरकार को देना अनिवार्य होगा।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×