Uttarakhand Weather : कहीं बर्फ, धूप तो कहीं बारिश… जानें आज कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में अचानक मौसम ने करवट ली है। बारिश और बर्फबारी होने से मौसम अचानक बदल सा गया है। पहाड़ हो या फिर मैदान सर्द मौसम का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के सीमांत गांव के इलाके पूरी तरह बर्फ से ढके हुए है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 सालों बाद ऐसा हुआ है कि अक्टूबर के पहले ही हफ्ते में हिमपात देखने को मिला है। आज के मौसम की बात करें तो कहीं बर्फ, कहीं बारिश तो कहीं धूप का दौर देखने को मिलेगा। चमोली जिलें गमशाली, द्रोणागिरी और मल्हारी समेत सभी घाटियों के गांव में भारी बर्फ पड़ी है।

Uttarakhand Weather Update: आज कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

मौसम विज्ञान क्रेंद के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को उत्तराखंड में कहीं गर्जन तो कहीं बारिश की बौधार देखने को मिल सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथोरागढ़ में गर्जन के साथ बारिश का दौरा जारी रहेगा। तो वहीं बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आज देहरादून का मौसम Dehradun Weather Today

राजधानी दून में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। लोगों ने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। देहरादून की बात करें तो यहां पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह तेज धुप के साथ शाम तक मौसम ठड़ा हो सकता है। देहरादून का अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

चारों धाम बर्फ से ढक गए

प्रदेश में कई जगह बर्फ से ढक गई है। हेमकुंड साहिब में करीब 2 फीट तक बर्फ की परत हो गई है। तो वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर भी बर्फ पड़ने से ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली हैं। चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर आदि जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×