उत्तराखंड पर्यटन को मिला ICRT उपमहाद्वीप जिम्मेदार पर्यटन पुरस्कार-2025 का सिल्वर अवार्ड

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड सरकार पर्यटन क्षेत्र में सतत विकास और जिम्मेदार निवेश को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को यशोभूमि (आईआईसीसी), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित आईसीआरटी भारतीय उपमहाद्वीप जिम्मेदार पर्यटन पुरस्कार-2025 एवं बीएलटीएम व्यापार शो में कही।

उद्यमियों को दी महाराज ने बधाई

महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज का अवसर केवल पुरस्कार वितरण का नहीं, बल्कि यह पर्यटन क्षेत्र में जिम्मेदार और सतत विकास के लिए प्रेरणा का संदेश है। उन्होंने विशेष रूप से उन सभी संगठनों, उद्यमियों और समुदायों को बधाई दी, जिन्हें इस वर्ष की मान्यता सूची में स्थान मिला। मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड को भी इस सूची में शामिल किया गया है, जो हमारी प्रतिबद्धता और सतत पर्यटन मॉडल के निर्माण का प्रमाण है।

पुरस्कार सूची में शामिल थे ये देश

सतपाल ने कहा कि हमारी नीतियां ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित हैं। उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटन न केवल यात्रियों की सुविधा प्रदान करे, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी निभाए। इस अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन को आईसीआरटी भारत और उपमहाद्वीप पुरस्कार-2025 के सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार सूची में भारत, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव के कुल सत्रह संगठनों को शामिल किया गया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×