सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई महत्वपूर्ण मांग,नैनीताल ओर रामनगर को होगा फायदा…

सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई महत्वपूर्ण मांग,नैनीताल ओर रामनगर को होगा फायदा…
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा सदन में शून्य काल के दौरान काठगोदाम और रामनगर से मुंबई तक चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित करने का मामला सदन में उठाया।

उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल से मुंबई के लिए काठगोदाम और रामनगर बांद्रा सप्ताह में एक दिन चलती है जबकि यहां से मुंबई और मुंबई से यहां पर्यटन के क्षेत्र में लोगों का आना-जाना बड़ी मात्रा में लगा रहता है।

इसलिए एक दिन ट्रेन का संचालन होना नाकाफी है उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि रामनगर से बांद्रा, और काठगोदाम से मुंबई तक के संचालित साप्ताहिक ट्रेन को रेगुलर या कम से कम सप्ताह में तीन दिन किया जाना चाहिए। जिससे कि पर्यटन के क्षेत्र में वह अन्य गतिविधियों में यात्रियों को पर्यटकों को सुविधा हो सके।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×