संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का धरना जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का धरना जारी
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

देहरादून। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर आज भी देहरादून स्थित एकता बिहार में कर्मचारियों का धरना जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज संपूर्ण कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में निगम कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधे लगाए व वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया।  उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों ने विभिन्न माध्यमों से एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण  को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करवाएं।
गढ़वाल मंडल में जहां महासंघ  के संरक्षक सुरेश पवार के नेतृत्व में अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किए गए। वही कुमाऊं मंडल में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला रमेश कपकोटी, गौतम कुमार, पीतांबर दुमका, महिमन कफलिया, महेश कुमार दास, कैलाश आर्य के नेतृत्व में विभिन्न माध्यमों से ज्ञापन प्रेषित किए गए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×