📅 Sunday, 01 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 धामी सरकार ने खेल‑सुरक्षा को तेज़ किया: पीआरडी मानदेय, ग्राम‑स्तर खेल क्लब और पुरस्कार राशि में बड़े बदलाव 🔴 दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल!, समान वेतन की मांग पर ठप हुआ काम 🔴 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की “वोट बचाओ‑देश बचाओ” रैली: उत्तराखंड से हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे 🔴 उत्तराखंड में उपनल कर्मियों को विभागीय संविदा‑आधारित मानदेय — 1 नवंबर 2026 तक भुगतान की गारंटी 🔴 उत्तराखंड की राजनीतिक धारा बदलने की तैयारी में UKD: 16 सीटों पर घोषित प्रत्याशी, सुरेंद्र कुकरेती ने संकेत दिया ‘फाइव-लेयर’ सिस्टम की सफलता 🔴 पनियाला ने उमेश कुमार के इस्तीफे पर ‘सस्पेंड ड्रामा’ कहा, दावा किया सरकार पर निर्भरता
होम » खबरनामा » Haldwani Riots: बवाल, पथराव, फायरिंग… धधक उठा हल्द्वानी… आग के हवाले किया थाना… देखते ही गोली मरने के आदेश…

Haldwani Riots: बवाल, पथराव, फायरिंग… धधक उठा हल्द्वानी… आग के हवाले किया थाना… देखते ही गोली मरने के आदेश…

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें 50 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है। कार्रवाई के दौरान हालात को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोल भी छोड़ने पड़े। 

उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे।

उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। वहीं शाम तक जारी आगजनी की घटना के बीच पुलिस को उपद्रवियों को भगाने के लिए पैर में गोली मारने के आदेश भी जारी हो गए। इसी बीच फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है।

पुलिस के वाहन जलाए गए—
प्रशासनिक अधिकारी समेत करीब 500 से अधिक संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। जैसे ही बुलडोजर ने अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू किया चारों तरफ से पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घरों की छत व सड़कों से पथराव कर जहां-तहां पुलिस से लेकर मीडियाकर्मियों के वाहन जला दिए गए।
एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली, एसपी हरबंस सिंह समेत पुलिस व निगमकर्मियों को भी पत्थर लगे। इसी बीच करीब छह बजे तक बवाल पूरे क्षेत्र में होने लगा। भीड़ बनभूलपुरा थाने की तरफ पहुंच गई और थाने के बाहर खड़े पुलिस व मीडियाकर्मियों के एक दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पथराव में घायल करीब 250 से अधिक लोग उपचार के लिए बेस अस्पताल व डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाए गए हैं।

DM ने जारी किए आदेश_पूरे हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू..

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।

संबंधित समाचार (Related News)