📅 Saturday, 24 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
होम » खबरनामा » सेंट जॉन्स विद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

सेंट जॉन्स विद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सेंट जॉन्स विद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और समारोह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की भावना झलकती रही।

सेंट जॉन्स विद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री राहुल थॉमस द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें गायन और नृत्य के माध्यम से देशभक्ति के भाव प्रदर्शित किए गए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता रावत ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने छात्रों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति त्रिपाठी और मोनिका आर्या ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के अंत में, विद्यालय प्रबंधक ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मिठाई वितरित की।

सेंट जॉन्स विद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ सदस्यों सहित पूनम बिष्ट, आशा जोशी, अनीता बोरा, मोनिका वर्मा, लता फर्त्याल, किरण मेर, रूचि साह, पल्लवी जोशी, शाहीन, विक्रम सिंह रावत, तुलसी बिष्ट, संजय, पूनम, रेणु और समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम न केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव था, बल्कि छात्रों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करने का एक सार्थक प्रयास भी था।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।