📅 Tuesday, 10 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 दिवाली पर बुझा घर का चिराग: दोस्त के घर गया था किशोर, मर्डर से मची सनसनी 🔴 राज्य स्थापना दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 बड़ी घोषणाओं के साथ प्रदेशवासियों को दिया बड़ा तोहफ़ा 🔴 उत्तराखंड के विकास की नई ऊँचाइयों का प्रदर्शन: CM धामी ने जारी की ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ पुस्तिका, उजागर की रिवर्स पलायन में 44% की बढ़त 🔴 उत्तराखंड स्थापना दिवस पर धामी की 13 सौगातें, किसके लिए क्या किया ऐलान? 🔴 प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस पर CM धामी को भेजा प्रेरणादायक पत्र 🔴 26 साल बाद भी जलती है आंदोलन की लौ: धामी ने शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, विकास और रोजगार के लिए किया संकल्प
होम » खबरनामा » उत्तराखंड विधानसभा में UCC बिल पास… UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा में UCC बिल पास… UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

उत्तराखंड ने आज इतिहास रच दिया। विधानसभा में चर्चा के बाद आज समान नागरिक संहिता का बिल पास हो गया। इसके साथ उत्तराखंड समान कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रस्ताव पारित होने से पहले बिल पर बोलते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने जो सपना देखा था, वह जमीन पर उतरकर हकीकत बनने जा रहा है. हम इतिहास रचने जा रहे हैं। देश के अन्य राज्यों को भी उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। अब इस बिल को राज्यपाल और के पास जाएगा। राज्यपाल के दस्तखत होते ही ये कानून बन जाएगा। इससे राज्य के सभी लोगों पर समान कानून लागू हो जाएंगे।

बिल पास होने के बाद सीएम धामी ने कहा कि जो भी दूसरे राज्य ड्राफ्ट मांगेंगे या इस दिशा में आगे बढ़ेंगे, उनको हम समर्थन करेंगे।

अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों पर इसके प्रावधान लागू नहीं होंगे। समान नागरिक संहिता का वादा बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किया था।

यूसीसी बिल की प्रमुख बातें–
बेटे और बेटी के लिए समान संपत्ति का अधिकार:
लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण कराना अनिवार्य
सभी धर्मों में शादी का पंजीकरण अनिवार्य, बिना रजिस्ट्रेशन के शादी अमान्य होगी
शादी के एक साल तक तलाक की अर्जी नहीं
विवाह की उम्र 18 और 21 सभी संप्रदायों के लिए अनिवार्य
विवाह, तलाक और मेंटेनेंस अब यूनिफार्म सिविल कोड के दायरे में
ड्राफ्ट में सभी धर्मों के लिए गोद लेने का एक जैसा कानून
सभी धर्मों की महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार
डायवोर्स का ग्राउंड सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज को भी बनाया गया है, ऐसा पहली बार किया गया है
खतना प्रथा पर रोक नहीं

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।

संबंधित समाचार (Related News)