📅 Sunday, 25 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड स्पोर्ट्स स्टेट गेम्स में यशस्वी मेर ने जीता गोल्ड मेडल 🔴 उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था की मजबूती: 400+ खाली शिक्षक पदों की भर्ती पर धन सिंह रावत ने जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश, हर ब्लॉक में खेल मैदान की गयी योजना 🔴 AIIMS Rishikesh में पार्किंग पर नई फीस: 20 रुपये दोपहिया, 40 रुपये चारपहिया 🔴 सहसपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान बवाल, हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा के समर्थक आमने-सामने 🔴 उत्तराखंड में हवा में उठे तनाव: देहरादून-केदारनाथ रूट पर टेक्निकल फॉल्ट के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री सुरक्षित 🔴 इतिहासकार डॉ. गिरिधर पंडित का निधन: उत्तराखंड के बौद्धिक परिदृश्य में गहरा शोक
होम » खबरनामा » पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

The post पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.

‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और विश्व के समक्ष भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देश सदैव अपने वीर सैनिकों और शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा।

पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के अनेक वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें तथा देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति और अनेक गणमान्य मौजूद थे।

The post पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।