📅 Wednesday, 25 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 जनवरी 2027 में देहरादून में आयोजित होगी श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा – तीन‑दिन का भव्य उत्सव 🔴 उत्तराखंड के पवाणी गांव में भीषण आग: 33 मकान चारों तरफ राख, सीएम धामी ने प्रभावितों को दी हरसंभव सहायता का आश्वासन 🔴 2027 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा फरवरी से शुरू, 2.08 लाख छात्रों के लिए 1270 केंद्र तैयार 🔴 10 किमी की कठिन चढ़ाई के बाद लधौनधूरा पहुँचे शिव डोले, दो दिवसीय मेले का भव्य समापन 🔴 मीका सिंह का हरिद्वार आगमन, सलमान के बॉडीगार्ड‑शेरा संग, और 251 गरीब लड़कियों का हेलिकॉप्टर‑वाला सामूहिक विवाह 🔴 राजपुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के बड़े ज़मीनी धोखाधड़ी में दो आरोपी को गिरफ़्तार किया
होम » ख़बरें » नए साल पर बदला मौसम: मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, पहाड़ों में होगी बर्फबारी, पड़ें ताजा अपडेट

नए साल पर बदला मौसम: मैदानी इलाकों में छाया रहेगा कोहरा, पहाड़ों में होगी बर्फबारी, पड़ें ताजा अपडेट

उत्तराखंड में नए साल के मौके पर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग की माने तो आज यानी 1 जनवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों के लिए घने कोहरे के येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 1 जनवरी यानी आज रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान पर डालें नजर

बीते बुधवार को राजधानी देहरादून के अधिकतम तापमान 13.4 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं उधम सिंह नगर जिले का अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।