मंत्री की बहू की हत्या, बिस्तर पर साथ में सोया मिला बॉयफ्रेंड, पति भी कमरे में मौजूद, तीनों का हाल देखकर चौंक गई पुलिस

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

लखनऊ। मेरठ के सौरभ हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि झांसी ने एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।

प्रदेश के पूर्व मंत्री की बहू की लाश बेडरूम में मिली। मृतका के साथ उसका बॉयफ्रेंड और पति भी कमरे में ही था।

कहा जा रहा है कि तीनों शराब पार्टी कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेडरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

पुलिस जब अंदर गई तो देखा कि बेड पर महिला की लाश पड़ी थी और उसके बगल में ब्वॉय फ्रेंड सोया हुआ था। महिला का पति किनारे सोफे पर सो रहा था।

झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गेट बाहर मोहल्ले में पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार के भाई तुलसीदास का बेटा रविंद्र अहिरवार अपनी पत्नी के साथ रहता था।

उसकी पत्नी संगीता (36) के 3 बच्चे हैं। बड़ी बेटी एंजल ने पुलिस को जानकारी दी कि गुरुवार रात 9 बजे रोहित वाल्मीकि शराब लेकर घर आया था। संगीता, उसका बॉयफ्रेंड रोहित और पति रविंद्र शराब लेकर बेडरूम में चले गए।

बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तीनों बच्चों को ऊपर किराएदार के पास भेज दिया। अंदर काफी देर तक तीनों मिलकर शराब पार्टी करते रहे।

बेटी ने बताया कि करीब एक घंटे बाद हम नीचे आए और दूसरे कमरे में चले गए। तभी बेडरूम के अंदर से मारपीट की आवाज आने लगी। मां जोर-जोर से चिल्ला रही थी। मैं भागकर बेडरूम में गई और दरवाजा खटखटाया।

रोहित ने दरवाजा थोड़ा खोला, उसने 100 रुपये दिए और कहा कि बाहर जाकर कुछ ले आओ। फिर रोहित ने दरवाजा बंद कर लिया। मेरी मां को वह फिर पीटने लगा। मैं भागकर मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली किराएदार शकुंतला के पास गई और उसे बताया। तब तक अंदर से आवाज कम हो चुकी थी।

किराएदार शकुंतला ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला । शकुंतला ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस पहुंची तो बेडरूम अंदर से बंद था।

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो प्रेमी महिला के शव के बगल में सोया हुआ था, वहीं पति सामने सोफे पर लेटा था। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

कमरे से शराब की 3 बोतले बरामद हुई है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मौत कैसे हुई, ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×