📅 Sunday, 25 October 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड स्पोर्ट्स स्टेट गेम्स में यशस्वी मेर ने जीता गोल्ड मेडल 🔴 उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था की मजबूती: 400+ खाली शिक्षक पदों की भर्ती पर धन सिंह रावत ने जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश, हर ब्लॉक में खेल मैदान की गयी योजना 🔴 AIIMS Rishikesh में पार्किंग पर नई फीस: 20 रुपये दोपहिया, 40 रुपये चारपहिया 🔴 सहसपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान बवाल, हरक सिंह रावत और आर्येंद्र शर्मा के समर्थक आमने-सामने 🔴 उत्तराखंड में हवा में उठे तनाव: देहरादून-केदारनाथ रूट पर टेक्निकल फॉल्ट के कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री सुरक्षित 🔴 इतिहासकार डॉ. गिरिधर पंडित का निधन: उत्तराखंड के बौद्धिक परिदृश्य में गहरा शोक
होम » खबरनामा » ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’- वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

‘रन फॉर कारगिल हीरोज’- वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

The post ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’- वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.

‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ शौर्य दिवस टी-शर्ट कैप का होगा वितरण

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल दिवस को इस वर्ष भी ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
शौर्य दिवस के एक दिन पूर्व, 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है।
कारगिल के अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित स्मृति एवं श्रद्धांजलि रन होगा, जिसमें सभी प्रतिभागी निर्धारित मार्ग पर सामूहिक रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में श्रेणियों के प्रतिभागियों में ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग (18 वर्ष एवं अधिक), विद्यालय वर्ग (बालक/बालिका) कक्षा 9 से 12, महाविद्यालय/विश्वविद्यालय पुरूष एवं महिला वर्ग, पूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं शहीद आश्रित (सांकेतिक रन /वॉक, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, इच्छुक दिव्यांगजन (समावेशी रन/वॉक, वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष एवं अधिक) (रन वॉक)।

25 जुलाई को प्रातः 07 बजे प्रतिभागियों का पंजीकरण एवं एकत्रीकरण टी-शर्ट कैप वितरण, शौर्य स्थल, चीड़बाग, प्रातः 07ः45 बजे कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि, प्रातः 08 बजे माननीय मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रन का शुभारंभ प्रातः 09ः30 बजे गांधी पार्क, देहरादून में रन का समापन। रन फॉर कारगिल हीरोज से शौर्य स्थल, चीड़बाग- राजपुर रोड – गांधी पार्क, देहरादून पर समापन किया जाएगा।
दौड़ की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 26 जुलाई 2026 को आयोजित शौर्य दिवस के मुख्य समारोह में सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं यातायात विभाग मार्ग पर सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, देहरादून को नोडल अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को प्रभारी अधिकारी तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी, देहरादून को ओवरऑल नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिला प्रशासन ने पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, युवा संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है, ताकि कारगिल के अमर वीरों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की भावनाओं को सामूहिक रूप से अभिव्यक्त किया जा सके।

The post ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’- वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।