उत्तराखंड में “छात्रों की गूंज’’ के साथ कदमताल करेंगे राहुल गांधी

उत्तराखंड में “छात्रों की गूंज’’ के साथ कदमताल करेंगे राहुल गांधी
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post उत्तराखंड में “छात्रों की गूंज’’ के साथ कदमताल करेंगे राहुल गांधी appeared first on Avikal Uttarakhand.

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में जुटी कांग्रेस

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। नेता विपक्ष राहुल गांधी जल्द ही उत्तराखण्ड आ रहे हैं । संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के दो दिनीं दून दौरे से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के प्रदेश दौरे की तैयारी में जुट गई है।
2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सारे तीर तरकश से निकाल लिए है। केंद्रीय नेताओं वेणुगोपाल और सैलजा को चुनावी रणनीति की अहम जिम्मेदारी सौंप कर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस हाईकमान ने अपने इरादे जता दिए हैं।
इसी सिलसिले कोआगे बढ़ाते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान के कोटा के बाद उत्तराखंड में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम का  आयोजन 17 जुलाई को तय किया है।

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। और पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों पर छात्रों के साथ संवाद करेंगे।
गौरतलब है बीते 4 जून को मौसम की खराबी के कारण राहुल गांधी अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नहीं पहुंच पाए थे।
राहुल ने वीडियो सन्देश के जरिये अपनी बात मतदाताओं तक पहुंचाई थी।
शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डाॅ प्रतिमा सिंह ने बताया कि  17 जुलाई को आयोजित होने वाले ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम की तैयारी के सम्बन्ध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने सुझाव दिये तथा कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजन करने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा जिसका संदेश प्रत्येक युवा तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने देश एवं प्रदेश के युवकों का भविष्य चौपट कर दिया है। 

उच्च शिक्षा के बावजूद भी प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान से ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम की शुरूआत की है। और 17 जुलाई को उत्तराखंड में इसका आगाज होगा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड  यशपाल आर्य, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य  करन माहरा, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  हरक सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी  प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी  सुरेन्द्र शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी  मनोज यादव, विधायक मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, सेवादल अध्यक्ष  हेमा पुरोहित, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम सिंह आर्य, विनोद कुमार, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, पूर्व युवा अध्यक्ष सुमित्त भुल्लर, अभिनव थापर, सूरत सिंह नेगी, राजेन्द्र शाह, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डाॅ जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल, जिलाध्यक्ष पछुवादून संजय किशोर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।

The post उत्तराखंड में “छात्रों की गूंज’’ के साथ कदमताल करेंगे राहुल गांधी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×