बलाती फॉर्म में पिटकुल सब स्टेशन निर्माण का विरोध

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post बलाती फॉर्म में पिटकुल सब स्टेशन निर्माण का विरोध appeared first on Avikal Uttarakhand.

एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

जैव विविधता एवं पेयजल स्रोत बचाने को सीमांत मुखर

सेरासुराईधार भूमि देने को तैयार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। Opposition to the construction of the Pitkul substation at Balati Farm.जैव विविधता एवं पेयजल स्रोत को बचाने के लिए बलाती फॉर्म में पिटकुल सब स्टेशन प्रस्तावित करने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। एसडीएम डां ललित मोहन तिवारी को ज्ञापन सौपा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण के लिए इस स्थान पर किसी भी सूरत में नहीं बनने दिया जायेगा।
ग्राम पंचायत सेरासुराईधार के ग्रामीणों ने पिटकुल सब स्टेशन के लिए भूमि देने पर सहमति पत्र भी एसडीएम को सौपा।

मुनस्यारी बचाओ संघर्ष समिति तथा मल्ला जोहर विकास समिति के बैनर तले एसडीएम कार्यालय में जमा हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दिसंबर 2025 को ही बलाती फॉर्म में पिटकुल सब स्टेशन निर्माण किए जाने पर कडी आपत्ति दर्ज लिखित में करा दी गई थी। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई से भी पिथौरागढ़ जाकर मुलाकात की गई थी। उनके सम्मुख बलाती फॉर्म का जैव विविधता तथा पेयजल स्रोतों की दृष्टि से महत्व रखा गया था।

8 माह के बाद फिर 7 जुलाई को पिटकुल तथा तहसील प्रशासन के अफसरों ने पिटकुल सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि चयन हेतु निरीक्षण करने की खबर लगते ही सीमांत के जनप्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया।
एसडीएम को सौपे ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में पिटकुल सब स्टेशन का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। ग्राम पंचायत सेरासुराईधार के पूर्व उप प्रधान दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि तहसीलदार ने पिटकुल सब स्टेशन निर्माण के लिए सेरासुराईधार में भी जमीन देखी है। उन्होंने जमीन उपलब्ध करने के लिए भूमिधरों की ओर से एक सहमति पत्र भी एसडीएम को दिया।

समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया, केदार सिंह मर्तोलिया, बुई के ग्राम प्रधान बाला सिंह रलमाल, उक्रांद के वरिष्ठ नेता लोक बहादुर सिंह जंगपांगी, होटल एसोसिएशन के पूरन पांडेय, हरीश सिंह मर्तोलिया,गणेश राम, मिलम के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, कुंदन सिंह पांगती, लक्ष्मण सिंह रलमाल आदि उपस्थित रहे।
एसडीएम तिवारी ने बताया कि इस प्रस्ताव को वे जिलाधिकारी को भेज देंगे।

The post बलाती फॉर्म में पिटकुल सब स्टेशन निर्माण का विरोध appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×