अल्मोड़ा : महाविद्यालय तल्ला सल्ट में बी०ए० पाठ्‌यक्रम को अस्थाई सम्बद्धता विस्तारण प्रदान किये जाने हेतु किया गया निरीक्षण

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट, अल्मोड़ा में बी०ए० पाठ्‌यक्रम को शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अस्थाई सम्बद्धता विस्तारण प्रदान किये जाने हेतु गठित निरीक्षण मण्डल (प्रो० जगत सिंह बिष्ट, प्रो० एस० ए० हामिद, प्रो० जी० एस० यादव।) द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

स्थलीय निरीक्षण हेतु निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं के सन्दर्भ में महाविद्यालय के द्वारा उपलब्ध कराई गयी सभी सूचनाओं का निरीक्षण एवं सत्यापन निरीक्षण मण्डल द्वारा किया गया।

महाविद्यालय के पास बी०ए० पाठ्यक्रम में हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास व समाजशास्त्र विषयों में सत्र 2025-26 की अस्थाई सम्बद्धता विस्तारण हेतु संस्तुति प्रदान की गई। बी०ए० प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु पूर्व की भांति 140 सीटें अनुमन्य होंगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×