नाबालिग कांवड़ यात्री की बेकाबू बाइक ने ली इंजीनियर की जान

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post नाबालिग कांवड़ यात्री की बेकाबू बाइक ने ली इंजीनियर की जान appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सहायक अभियंता राजेंद्र बहुगुणा की सड़क हादसे में मौत हो गई।

वह सोमवार सुबह शास्त्रीनगर स्थित अपने घर से सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बहुगुणा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक एक नाबालिग कांवड़ यात्री चला रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पैदल चल रहे बहुगुणा को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, घटना के कारणों और बाइक सवार की स्थिति को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
राजेंद्र बहुगुणा एमडीडीए में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र के बालोडी गांव के रहने वाले थे और लंबे समय से देहरादून के शास्त्रीनगर में रह रहे थे। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही एमडीडीए में शोक की लहर दौड़ गई।
सहकर्मियों और परिचितों के अनुसार बहुगुणा मिलनसार, हंसमुख और जिंदादिल स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने सहज व्यवहार के कारण वह सहकर्मियों के बीच खासे लोकप्रिय थे। उनके असमय निधन से परिवार के साथ ही प्राधिकरण और परिचितों में भी शोक का माहौल है।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी व सचिवओह्ह सिंह बर्निया ने इंजीनियर बहुगुणा के निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया।

The post नाबालिग कांवड़ यात्री की बेकाबू बाइक ने ली इंजीनियर की जान appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×