कैबिनेट मंत्री ने की नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, नए दायित्व को लेकर दी बधाई

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को उनके नवीन दायित्व पर बधाई दी।

रेखा आर्या ने की नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुलाकात के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार और उत्तराखंड की प्रगति में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “भाजपा विकासवादी राजनीति करती है, जहां कोई भी सामान्य कार्यकर्ता मेहनत से पार्टी में उच्चतम स्तर तक पहुंच सकता है।

2027 के चुनाव में भाजपा करेगी सत्ता में वापसी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा नई ऊँचाइयों को छुएगी। साथ ही 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×