📅 Friday, 13 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 अल्मोड़ा में रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन जिंदगियाँ बिखर गईं 🔴 देहरादून के गांवों में खेल का नया युग: मैदानों का व्यापक पुनर्निर्माण शुरू 🔴 आधुनिक तकनीक के साथ पॉलिटेक्निक छात्रों को नई कौशल की लॉटरी, राज्य के 71 संस्थानों में शुरू हुआ व्यापक प्रशिक्षण 🔴 भाजपा विधायक दिलीप रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल को धारी देवी मंदिर में चुनौती दी, हरक सिंह रावत के विवाद को फिर से गर्माया 🔴 उत्तराखंड के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास का नया अध्याय: CM धामी ने जौनपुर महोत्सव में दी 52.55 करोड़ रुपये की सौगात 🔴 नंदा गौरा योजना में फिर से खुली नई शुरुआत – 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें
होम » ख़बरें » हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

सुबह 3 बजे आवाज देकर खिड़की खुलवाई

फिर हाई सिक्योरिटी जोन में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर को मार दी गोली

प्रयागराज में सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार तड़के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली स्थित एयरपोर्ट कॉलोनी में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वह घर में सोए थे। हमलावर ने खिड़की से निशाना लगाकर उनको गोली मारी मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

हाई सिक्योरिटी जोन में हत्या के बादं सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। जिले के आला अफसर भी मौके पर है। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली स्थित एयरपोर्ट कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार की रात वह अपने घर में सोए थे। इस दौरान हमलावारों ने खिड़की से निशाना लगाकर उनको गोली मार दी।

गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। चीफ इंजीनियर की हत्या क्यों की गई? इसके पीछे कौन है? पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

कमरा सील, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने कमरे को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मौके पुलिस बल तैनात है। आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। उधर, चीफ इंजीनियर की हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

इस हाई सिक्योरिटी जोन में सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।