📅 Friday, 25 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड में NEET‑MBBS फर्जी प्रमाण पत्र केस: दो आरोपी गिरफ्तार, लेखपालों का निलंबन, जांच में नई परतें खुल रही 🔴 हल्द्वानी में 30 सितंबर तक बिजली कटौती: 10 से 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद 🔴 उत्तराखंड में NEET MBBS भर्ती सौदा: भोपाल से गिरफ्तार नए आरोपी की कार से बरामद हुए 5 लाख 58 हजार रुपये 🔴 उत्तराखंड में सितंबर के अंतिम दिनों में बरसात की लहर, 24‑29 सितंबर तक कई जिलों में हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना 🔴 कॉल नहीं उठाई तो पिता को धमकी! उत्तराखंड में यहाँ युवक की हरकतों से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई 🔴 देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश, सफाई कर्मियों ने झाड़ू से बदमाशों को खदेड़ा
होम » ख़बरें » रानीखेत महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार पर ऑनलाइन माध्यम से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रानीखेत महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार पर ऑनलाइन माध्यम से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रानीखेत। स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,रानीखेत के IPR (बौद्धिक संपदा अधिकार) Cellऔर IQAC द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार पर ऑनलाइन माध्यम से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के प्रथम दिन प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रोफेसर एस .डी. शर्मा डीन एवं हेड सो वन सिंह जीना यूनिवर्सिटी, अल्मोड़ा द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार के विभिन्न क्षेत्रों जैसे पेटेंट, पिलजरिज्म, कॉपीराइट इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

द्वितीय सत्र में IPR एवं IQAC के संयोजक डॉ प्रसून जोशी द्वारा साहित्यिक चोरी (पिलजरिजम ) पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया एवं प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे द्वारा अपने रचनात्मक कृतियो एवं नवाचार को हम किस तरीके से संरक्षित कर सकते हैं इस बारे मेंविस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालयों के शोध छात्र एवं छात्राओं तथा स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया गया।संचालन IPR सेल की सदस्य डॉक्टर पारुल भारद्वाज द्वारा किया गया। अंत में कार्यशाला के संयोजक डॉक्टर प्रसून जोशी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।