📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 प्रेम‑प्रसंग के संदेह में कातिल बना भाई, बहन और पड़ोसी को गोली, झबरेड़ी कला में दहशत 🔴 बड़नाथ धाम की पवित्रता पर DJ कॉन्सर्ट से उठी तीखी आलोचना: “देवभूमि को बाजारू संस्कृति का शिकार” 🔴 चम्पावत में रेड अलर्ट के मद्देनजर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी: इन खतरनाक इलाकों से करें दूरी, यात्रियों से की गई विशेष सावधानी बरतने की अपील 🔴 बैंक बंदी पर कर्मचारियों की हड़ताल: 28‑30 सितंबर को बैंकिंग सेवा पर पड़ेगा असर 🔴 सर्दियों में उत्तराखंड के लिए केंद्र का 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली बंडल, धामी ने किया आभार व्यक्त 🔴 उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट: चारधाम यात्रा पर रोक का संभावित निर्णय
होम » ख़बरें » ओखलकांडा : बैसाखी पूर्णिमा मेले के अवसर पर लोकचूली लोहाख़ामताल ताल में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन

ओखलकांडा : बैसाखी पूर्णिमा मेले के अवसर पर लोकचूली लोहाख़ामताल ताल में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन

भीमताल/ओखलकांडा। बैसाखी पूर्णिमा मेले के अवसर पर लोकचूली लोहाख़ामताल ताल में चल रहे दो दिवसीय मेले का शुभारंभ मेला कमेटी अध्यक्ष दीवान सिंह मटियाली, प्रदीप सिंह मटियाली, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया।ओखलकांडा : बैसाखी पूर्णिमा मेले के अवसर पर लोकचूली लोहाख़ामताल ताल में आयोजित दो दिवसीय मेले का समापन

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम झोड़ा चाचरी की धूम रही एवं प्रातः काल में पवित्र कुंड में स्नान के बाद जागरण का आयोजन किया गया।

इस दौरान कुंड में लगभग 2000 लोगों द्वारा स्नान किया गया।

हास्य कलाकार हनी रुवाली,कुमाऊनी लोक गायक राकेश खनवाल, राकेश जोशी, राकेश पनेरु ने पतलोट की सुनीता, क्रीम पाउडर, हिट दे साली म्यार दगड़, का छ तेरो जलेबी को डाब ओ हिमा जाग एवं अन्य कुमाऊनी गीतों को गाकर भक्त जनों को थिरकने को मजबूर किया।

प्रातः काल में पवित्र कुंड में स्नान के बाद मुख्य पुजारी द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं भक्तजनों द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया साथ ही लोकचूली लोहाखाम धाम के भी दर्शन लगभग लगभग सभी भक्त जनों ने किए।

इस दौरान कार्यक्रम आयोजन पूरन रुवाली प्रकाश मटियाली कुंवर मटियाली श्याम सिंह मटियाली,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीशताल ललित भट्ट,ग्राम प्रधान ककोड डीकर मेवाड़ी, पुजारी दिनेश सिंह, दास भगवान दास, जगन्नाथ सिंह, उत्तम मटियाली, लाल सिंह बिष्ट , नारायण बरगली,कुंदन नयाल, डुंगर ढ़ोलगाई, लक्ष्मण मटियाली एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण लोग मौजूद थे।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।