अल्मोड़ा : महाविद्यालय तल्ला सल्ट में “यूथ रेडक्रॉस यूनिट” द्वारा रेडक्रॉस स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट, अल्मोड़ा के “यूथ रेडक्रॉस यूनिट” के द्वारा रेडक्रॉस स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोज किया गया।

जिसमे प्रातः बेला में राष्ट्रगान किया गया तदनन्तर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान, ऐपण प्रतियोगिता व रेडक्रॉस स्थापना दिवस पर “ऑन द साइड ऑफ ह्यूमैनिटी” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

विचार गोष्ठी में महाविद्यालय की प्राचार्य ने रेडक्रॉस के विषय में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि रेडक्रॉस हमें मानवता, सौहार्दता, सामूहिकता से परिचित कराता है।

महाविद्यालय की रेडक्रॉस समिति व समस्त प्राध्यापकों ने स्वयं सेवियों को रेडक्रॉस के मूल सप्त सिद्धांतो से अवगत कराया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×