नैनीताल : दूसरे संप्रदाय के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा नाबालिग हिंदू लड़की का योन शोषण का आरोप, बाजार में तोड़फोड़ व अराजकता, लाठी चार्ज

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल में दूसरे संप्रदाय के 65 वर्षीय व्यक्ति पर नाबालिग हिंदू लड़की ने लगाया योन शोषण का आरोप

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  दूसरे धर्म के व्यक्ति के द्वारा 12 वर्षीय युवती पर दुष्कर्म आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन कोतवाली में किया हंगामा ।

गाड़ी पड़ाव में दर्जनों दुकानों में की तोड़फोड़ शाम के समय लोगों का आक्रोश देख कर सारे व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी रात तक हंगामा चलता रहा।

हिंदी वाली संगठनों ने आरोपी के खिलाफ फांसी दो नारे लगाए । आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी पढ़ाव में दुकानों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी घरों में फेके पत्थर पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां 4 घंटे से चला रहा हंगामा।

नैनीताल में मल्लीताल के कंपाउंड में रहने वाली दो नाबालिग बहनों में से 12 वर्षीय छोटी बहन ने अपनी माँ के साथ कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज की।

इस दौरान कोतवाली में लगातार हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ तमाशबीनों की भीड़ जुटते गई। इस दौरान, मामले की गंभीरता को देखते हुए लगभग सवा दस बजे बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पहुंच गई।

आक्रोशित युवकों के दल ने मल्लीताल के बड़ा बाजार में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और लोगों का समर्थन जुटाया।

पुलिस के एस.पी.जगदीश चंद्र रात 8 बजे कोतवाली पहुंचे। आंदोलनकारियों ने गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की है।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल में रहने वाली दो बहनें मल्लीताल के एक निजी स्कूल में सातवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। उन किशोरियों की माँ किसी के साथ भाग गई।

आरोप है कि इसके बाद इन दो बच्चियों में से छोटी बहन को प्रलोभन देकर वृद्ध ने बरगलाया और उसके साथ दुराचार किया। ठेकेदारी करने वाले धर्म विशेष के वृद्ध उस्मान पर नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है।

किशोरी अपनी माँ और समाजसेवी अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने नाबालिग को मैडिकल के लिए बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल भेजा दिया। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

प्रशासन की तरफ से ए.डी.एम.फिंचाराम चौहान, जॉइंट मैजिस्ट्रेट आई.ए.एस.वरुणा अग्रवाल और नायाब तहसीलदार अस्पताल के बाद लगभग 12 बजे कोतवाली पहुंचे।

भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात की गई 65 वर्षीय व्यक्ति की इस हरकत को देखकर विभिन्न संगठन के लोगों ने भारी संख्या में मल्लीताल कोतवाली में गहराव करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार क्राइम ब्रांच एसपी जगदीश चंद्र के समझाने पर लोग शांत हुए और उसमें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

जगदीश चंद्र ने बताया कि युवती के परिजनों ने शाम के समय कोतवाली में सूचना दी पंजीकृत के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवती का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही व्यक्ति पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विक्की वर्मा ने कहा 3 महीने से दूसरे समुदाय की व्यक्ति ने हिंदू नाबालिक युवती के साथ यौन शोषण किया गया इस मामले में बच्ची ने अपने मां-बाप से कहा उसके बाद परिजन थाने आए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए हिंदू समाज के लोग आक्रोसित हुए हैं ।

नाबालिक बहन के साथ दुराचार हुआ है औऱ आज से किसी भी दुकान में बिरयानी बिकेगी

इसी के साथ ही हिंदूवादी संगठनों ने कल पूरी बाजार बंद करने का ऐलान किया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×