पाकिस्तानी वायुसेना ने कराची हार्बर पर तैनात किए J-10, JF-17 और F-16 विमान, भारत के आक्रामक रवैये से घबराया पड़ोसी मुल्क

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने कराची हार्बर की सुरक्षा के लिए अपने वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमान तैनात किए हैं. इन विमानों में J-10, JF-17 और F-16 शामिल हैं, जो पाकिस्तान की वायुसेना के महत्वपूर्ण अस्तित्व की निशानी माने जाते हैं।

यह कदम भारतीय सेना के आक्रामक रवैये और बढ़ते दबाव के जवाब में उठाया गया है.

पहलगाम आतंकी हमला और भारतीय सेना का आक्रामक रवैया

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान रिश्तों को एक बार फिर से तनावपूर्ण बना दिया. इस हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया है।

भारतीय सेना का यह आक्रामक रवैया पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि यह उसके लिए एक स्पष्ट संदेश है कि भारत अब अपनी सीमाओं को लेकर किसी भी प्रकार के समझौते या नरमी के पक्ष में नहीं है।

पाकिस्तान की वायुसेना ने इस बढ़ते खतरे को भांपते हुए अपने प्रमुख लड़ाकू विमानों को तैनात किया है. J-10, JF-17 और F-16 विमान पाकिस्तानी वायुसेना के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं और इनका उपयोग दुश्मन की गतिविधियों से निपटने के लिए किया जाता है।

पाकिस्तान ने अपनी समुद्री और वायू सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कराची हार्बर की रक्षा पर जोर दिया है, जो देश की आर्थिक और सैन्य गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र है. कराची के पास पाकिस्तानी वायुसेना और नौसेना की कई महत्वपूर्ण स्टेशनें स्थित हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपनी वायुसेना के सबसे आधुनिक और प्रभावशाली विमानों को तैनात किया है।

तुर्की ने भारत से किया दगा? पाकिस्तान को भेज दिया हथियारों का जखीरा

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच खबर है कि तुर्की ने पाकिस्तान को हथियारों का जखीरा भेजा है। दावा किया गया है कि तुर्की से हथियारों का जखीरा लेकर कार्गो फ्लाइट्स इस्लामाबाद पहुंचे हैं।

ये वही तुर्की है जहां भूकंप आने के बाद सबसे पहले मदद पहुंचाने वाले देशों में भारत था। लेकिन ये वही तुर्की है, जिसने सबसे पहले भारत का खून बहाने के लिए हथियारों का जखीरा पाकिस्तान भेज दिया है। तुर्की एयर फोर्स का सी-130 हरक्यूलिस सैन्य परिवहन विमान रविवार को कराची पहुंचा, जिसमें हथियार हैं।

हथियार लेकर इस्लामाबाद पहुंचे तुर्की के विमान

सूत्रों के मुताबिक तुर्की से कम से कम 6 सी-130 कार्गो लड़ाकू विमान इस्लामाबाद पहुंचे हैं। कराची के अलावा, 6 सी-130 विमान इस्लामाबाद में एक सैन्य अड्डे पर उतरे हैं।

पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर दावा किया है कि तु्र्की ने जो हथियार भेजे हैं, उनमें Bayraktar TB2 ड्रोन, छोटे हथियार, स्मार्ट बम और गाइडेड मिसाइल सिस्टम हो सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तान को चीन ने भी पीएल-15 मिसाइलें भेजी हैं, जिसे पाकिस्तान ने अपने JF-17 लड़ाकू विमानों में लगाया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×