नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर 4 घंटे तक बंद कार में रेप करते रहे 4 दोस्त, आरोपी बोला….

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

घर से निकली नाबालिग लड़की का कार से अपहरण कर चार युवकों ने किया गैंगरेप, FIR दर्ज

लखनऊ। वाराणसी रेप कांड के बाद अब कानपुर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कहा जा रहा कि 16 साल की नाबालिग लड़की से 4 दोस्तों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। वो लड़की को लेकर जंगल में गए थे।

वहां उसे शराब पिलाई और फिर सबने मिलकर इस शर्मनाक कांड को अंजाम दिया।

जानिए पूरा मामला

लड़की चीखती चिल्लाती रह गई लेकिन जंगल में उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। लड़कों ने उसके साथ मारपीट भी की है। फिर लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता किसी तरह अपने गाँव पहुंची। पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस की 6 टीमें आरोपियों को तलाशने में लगी हुई है। 12 से अधिक CCTV खांगले गए हैं।

ऐसा मजा चखाऊंगा…

गैंगरेप पीड़िता ने घाटमपुर पुलिस को बताया कि वह अपने खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक कार उसके बगल में आकर रुक गई। उन्होंने उसे घसीटकर उसमें बिठा लिया। फिर जाकर उसके साथ गन्दा काम किया। लड़की का कहना है कि उन लड़कों में से एक सत्यम नाम का लड़का कह रहा था कि चलो मैं अब बताता हूं कि सुंदरता क्या होती है? ऐसा मजा चखाऊंगा अब जिंदगी भर याद रखोगी।

लड़की ने पुलिस को आगे बताया कि सत्यम के एक दोस्त ने दोनों के हाथ पकड़ लिए। दो ने उसके पैर पकड़े।फिर बारी बारी से उनका रेप किया। वह सत्यम से गुहार लगाती रही लेकिन उन्होंने उनकी एक भी न सुनी।

पीड़िता का कहना है कि उसे कुछ भी सही से याद तक नहीं आ रहा। उसकी हालत ठीक नहीं है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता जब पूरी तरह से होश में आ जाएगी तब उसका बयान लिया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×