📅 Friday, 13 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 अल्मोड़ा में रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन जिंदगियाँ बिखर गईं 🔴 देहरादून के गांवों में खेल का नया युग: मैदानों का व्यापक पुनर्निर्माण शुरू 🔴 आधुनिक तकनीक के साथ पॉलिटेक्निक छात्रों को नई कौशल की लॉटरी, राज्य के 71 संस्थानों में शुरू हुआ व्यापक प्रशिक्षण 🔴 भाजपा विधायक दिलीप रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल को धारी देवी मंदिर में चुनौती दी, हरक सिंह रावत के विवाद को फिर से गर्माया 🔴 उत्तराखंड के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास का नया अध्याय: CM धामी ने जौनपुर महोत्सव में दी 52.55 करोड़ रुपये की सौगात 🔴 नंदा गौरा योजना में फिर से खुली नई शुरुआत – 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें
होम » ख़बरें » रानीखेत : गृह विज्ञान विभाग द्वारा आलेख अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन

रानीखेत : गृह विज्ञान विभाग द्वारा आलेख अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत अल्मोड़ा के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आज दिनांक 08.04.2025 को विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत आलेख अल्पना प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ पुष्पेश पांडे के निर्देशन में किया गया।रानीखेत : गृह विज्ञान विभाग द्वारा आलेख अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें स्नातक स्तर की बी ए द्वितीय चतुर्थ व षष्ठम सत्रार्द्ध की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका गृह विज्ञान विभाग की विभाग प्रभारी डॉ पारुल बोरा व सहायक प्राध्यापक डॉ नीतिका द्वारा निभाई गयी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी0ए0 षष्ठम सत्रार्द्ध की तृप्ति अग्रवाल, द्वितीय स्थान बी0 ए0 द्वितीय सत्रार्द्ध की शोभा व तृतीय स्थान बी0 ए0 षष्ठम सत्रार्द्ध की लता आर्या ने प्राप्त किया। गायत्री, निकिता, मनीषा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।रानीखेत : गृह विज्ञान विभाग द्वारा आलेख अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन

उक्त प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग के विभाग प्रभारी डॉ पी0 एन0 तिवारी व वाणिज्य विभाग के डॉ राहुल चंद्रा,डॉ दीपाली कनवाल ,डॉ आस्था, डॉ निष्ठा शर्मा, अंग्रेजी विभाग की डॉ बरखा रौतेला, समाजशास्त्र विभाग की डॉ नीमा बोरा आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में गृह विज्ञान विभाग की विभाग प्रभारी डॉ पारुल बोरा व सहायक प्राध्यापक डॉ नीतिका द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई।

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।