📅 Friday, 13 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 अल्मोड़ा में रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन जिंदगियाँ बिखर गईं 🔴 देहरादून के गांवों में खेल का नया युग: मैदानों का व्यापक पुनर्निर्माण शुरू 🔴 आधुनिक तकनीक के साथ पॉलिटेक्निक छात्रों को नई कौशल की लॉटरी, राज्य के 71 संस्थानों में शुरू हुआ व्यापक प्रशिक्षण 🔴 भाजपा विधायक दिलीप रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल को धारी देवी मंदिर में चुनौती दी, हरक सिंह रावत के विवाद को फिर से गर्माया 🔴 उत्तराखंड के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास का नया अध्याय: CM धामी ने जौनपुर महोत्सव में दी 52.55 करोड़ रुपये की सौगात 🔴 नंदा गौरा योजना में फिर से खुली नई शुरुआत – 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें
होम » ख़बरें » हल्द्वानी: वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को शहर का यातायात रहेगा डाइवर्ट, यातायात प्लान जारी….

हल्द्वानी: वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को शहर का यातायात रहेगा डाइवर्ट, यातायात प्लान जारी….

हल्द्वानी में वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा

◼️ वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन समय 10:00 बजे से 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

◼️ आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का भी (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) 14:00 बजे से 22:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

◼️ कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन थाना मुखानी क्षेत्र में ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

◼️ तीनपानी, मंडी, टीपी नगर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में गौलापार, गौलापुल से पहले आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने डिवाइडर से पीछे रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे।

◼️ चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन चौकी खेडा क्षेत्र में खेड़ा चौराहा के आस -पास रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 10:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा, और भवाली से आने वाले भारी वाहनों को नम्बर 01 बैण्ड से रूसी बाईपास से भेजा जाएगा , भीमताल से आने वाले भारी वाहन पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर पार्क किया जायेगा।

◼️ रविवार को 15:00 बजे से नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा होकर मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन/मालवाहक वाहन- नंबर वन बैण्ड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर वाया कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे। रोडवेज व KMOU बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से चलेंगी।

नोट- समस्त थाना / चौकी अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने हेतु डायवर्जन स्थलों पर समय से वाहनों के डायवर्जन हेतु ड्यूटी लगायेंगे और डायवर्जन प्लान के अनुसार वाहनों को डायवर्ट करायेंगे।

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।