रानीखेत : भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। उत्तराखण्ड मे भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकासखंड ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैदान में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद ने सयुंक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

जिसके बाद मुख्य अतिथि ने शिविर मे विभागों द्वारा लगाये गए स्टालों का निरीक्षण किया।

बता दे कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर विकासखण्ड ताड़ीखेत के श्रृद्धानन्द खेल मैदान मे बहुउद्देशीय शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई। शिविर मे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, जातिप्रमाण पत्र, स्थाई निवास, राशन कार्ड, बिजली बिल में सुधार, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग स्वरोजगार जैसे जन सामान्य से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया गया।

इस शिविर में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए। जिसमें क्षेत्रीय जनता की परेशानी का शिविर में आए विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। जिससे ग्रामीण जनता सन्तुष्ट दिखाई दी। शिविर मे लगभग 27 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल (सोनू), मंडल अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, राम सिंह रावत, ललीत सिंह मेहरा, प्रमोद रावत,मंजीत भगत, नायब तहसीलदार राजेन्द्र सिंह अधिकारी, ध्यान सिंह नेगी, ब्लॉक कर्मचारीगण एवं प्रशासन कर्मचारीगण सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×