तेज रफ्तार डंपर ने 3 गाड़ियों को रौंदा, 2 की मौत- दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो….

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

 देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सुबह 8 बजे के करीब तीन वाहनों को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि एक कार डंपर के नीचे फंस गई, जिससे अभी तक 2 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

अनियंत्रित डंपर एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए लच्छीवाला टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देहरादून से हरिद्वार जा रहा डंपर (ट्रक) डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनों को टक्कर मारता हुआ टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया।

इस दौरान डंपर और पोल के बीच एक कार दब गई। ये कार इतनी बुरी तरह पिचक गई कि उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव, रायपुर देहरादून के रूप में हुई है।

दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पंवार के नाम का पहचान पत्र मिला है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डम्पर में लदी खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×