हल्द्वानी की युवती के साथ लव ,सेक्स-धोखा,अश्लील वीडियो बनाकर धमकी.. जाने पूरा मामला

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

हल्द्वानी निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी युवक ने दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली। अब युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस दौरान आरोपी युवक ्ने। दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली। अब युवती की तहरीर पर देहरादून पुलिस ने आरोपी युवक समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहरादून पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी की युवती ने बताया कि वह देहरादून में रहकर पढ़ाई करती है। 12 फरवरी 2023 को हल्द्वानी से देहरादून जाते समय काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में उसकी मुलाकात सिद्धार्थ चौधरी जिला संभल यूपी, से हुई आरोपी युवक पोस्ट ऑफिस में अपने को कार्यरत बताया।
सफर के दौरान सिद्धार्थ चौधरी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों में मोबाइल पर काफी बातें होती रहीं।

इस बीच एक दिन सिद्धार्थ चौधरी उससे मिलने के लिए देहरादून आया और कहा कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। आरोपित ने विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी बार-बार देहरादून आता रहा और उसे मसूरी घूमाने ले जाता था, जहां वह होटल में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

तहरीर में बताया कि सिद्धार्थ चौधरी ने उसे फोन कर 11 मार्च 2023 को बरेली बुलाया। जब वह बरेली पहुंची तो आरोपी ने उसे होटल में रुकवाया। साथ जीने-मरने की कसमें खाते उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने बताया कि सिद्धार्थ चौधरी ने 11 अक्टूबर 2024 को रामपुर के एक होटल में भी दुष्कर्म किया।

पीड़ित युवती 16 मार्च 2025 को आरोपी के घर जिला संभल यूपी पहुंची तो सिद्धार्थ चौधरी के परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की।

आरोप है कि सिद्धार्थ चौधरी के पिता, मामा जिसने खुद को पुलिस में कार्यरत बताया और सिद्धार्थ के चचेरे भाई ने उसके साथ हाथापाई की और, मामा ने पिस्टल तान दी और उसके गले में रस्सी डालकर गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×