देवीधुरा : हरीश पनेरु ने होली की पूर्व संध्या पर मां बाराही धाम से शराब के खिलाफ चलाया अभियान, होलियारों को बांटा मठ्ठा, नशा छोड़कर मठ्ठा पीने का किया आह्वान

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

चंपावत/देवीधूरा। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने  होली की पूर्व संध्या पर मां बाराही धाम देवीधुरा से शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए देवीधुरा मन्दिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना।

शराब के खिलाफ जलाये जाने वाले अभियान शक्ति प्रदान करने की मांग मां बाराही देवी से किया।

देवीधुरा मन्दिर परिसर में आयोजित होली पर होलियारों को झोले में मट्ठा बाट कर सब को नशा छोड़कर मठा पीने का आह्वान किया तथा पुरे पहाड़ी क्षेत्र में आज जगह शराब की दुकानों खोल दियी गयी है।

जो पहाड़ की जवानी को खोखला कर रही है पनेरु ने इसके बाद शिलालेख मन्दिर में पूजा अर्चना कर लधिया धाटी में भी शराब नशे के खिलाफ अभियान चला कर नौजवानों को जागरूक किया ।

अभियान में शामिल होने का आव्हान किया। कहा अगर शराबी शराब नही छोड़ पा रहे हैं तो धीरे धीरे कम पीने की आदत डालने की कोशिश कर सकते हैं।

इच्छा शक्ति होने पर नशे से मुक्ति मिलती है इस बाद भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मीडार अघोडा डूंगरी पदमपुर सुवाकोटपोखरी अमजड आदि क्षेत्रों में आयोजित होली की बधाई देते हुए शराब/नशे के खिलाफ अभियान चलाया है ।

लगातार शराब के खिलाफ अभियान छेड़ने का संकल्प लिया तथा आने वाले समय में बडा अभियान चलाया जाएगा।

मां बाराही धाम में आयोजित होली महोत्सव में अध्यक्ष  राम सिंह हयात, सिंह बिष्ट रोशन सिंह लमगड़िया, खीम सिंह लमगड़िया, सोनू लमगड़िया, राजेन्द्र सिंह लमगड़िया, मदन आर्या ,मोहन सिंह लमगड़िया, रमेश वारियाल ,किशन सिंह लमगड़िया सहित सैकड़ों लोगों ने नशा हटाने का संकल्प लिया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×