रोशनी पांडे प्रधान संपादक
द गोल्डन टस्क रिसोर्ट, रामनगर के ग्राम ढेला में, मंगलवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया, जिससे ज़रूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण रक्त उपलब्ध हुआ।
आयोजकों ने बताया कि एक यूनिट रक्त किसी जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है और रक्तदान को महादान माना जाता है। शिविर के दौरान दानकर्ताओं में स्पष्ट रूप से उत्साह और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट हुआ।
इस पहल से लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। रिसोर्ट की ओर से इस आयोजन को मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराहा गया।
द गोल्डन टस्क रिसोर्ट में हुए रक्तदान शिविर का मुख्य संदेश स्पष्ट है: रक्तदान करें, जीवन बचाएं।
