हरा-भरा स्वराज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन

हरा-भरा स्वराज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post हरा-भरा स्वराज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन appeared first on Avikal Uttarakhand.

उन्नति, अतुल और आयुष रावत को मिला पुरस्कार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। राजीव गांधी फाउंडेशन के तत्वावधान में राजीव गांधी स्टडी सर्किल की ओर से आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता ‘हरा-भरा स्वराज’ में उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। उत्तराखंड स्टूडेंट्स सेक्रेटरी सुप्रिया धस्माना के नेतृत्व में प्रदेश के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन में आयोजित सेमिनार में प्रतिभाग किया।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया। इस अवसर पर राजीव गांधी फाउंडेशन के चेयरमैन एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ट्रस्टी सुमन दुबे, विजय महाजन, प्रो. सतीश राय और सौरभ राय ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. चयनिका उनियाल ने ‘हरा-भरा स्वराज’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने की दिशा में एक राष्ट्रीय पहल है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थियों की भागीदारी और उनके विचार इस बात का संकेत हैं कि युवा पीढ़ी पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर गंभीर और सकारात्मक सोच रखती है।

समापन सत्र का संचालन करते हुए उत्तराखंड स्टूडेंट्स सेक्रेटरी सुप्रिया धस्माना ने कहा कि वह ऐसे प्रदेश से आती हैं, जो पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा और चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी की कर्मभूमि रहा है। उत्तराखंड ने प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेला है और राज्य का बड़ा भूभाग वन क्षेत्र है। गंगा, यमुना और शारदा जैसी नदियों, राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभयारण्यों वाले प्रदेश में वन, वन्यजीव, जल और जमीन के महत्व को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी तरह का सेमिनार उत्तराखंड में भी आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों को पुरस्कार
‘हरा-भरा स्वराज’ के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘पर्यावरणीय मुद्दों पर केस स्टडी’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड की उन्नति केशटवाल ने शीर्ष 10 विजेताओं में स्थान बनाते हुए सातवां पुरस्कार हासिल किया।
वहीं पर्यावरणीय मुद्दों पर बेहतर प्रश्न पूछने वाले शीर्ष 15 प्रतिभागियों में उत्तराखंड के अतुल कुमार नैथानी (ग्राफिक एरा) और आयुष रावत (डीएवी कॉलेज) ने क्रमश: पांचवां और सातवां पुरस्कार प्राप्त किया।

The post हरा-भरा स्वराज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×