The post एसआरएचयू में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस appeared first on Avikal Uttarakhand.
छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

अविकल उत्तराखंड
डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएयू) जौलीग्रांट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से आह्वान किया कि वह राष्ट्र की प्रगति और विकास में अपना सम्पूर्ण योगदान दें।
एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माणा ने सर्वप्रथम कैंपस में मौजूद शौर्य दीवार पर वीर व शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संस्थान परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से एसआरएचयू के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इसी भावना के अनुरूप एसआरएचयू ज्ञान और कौशल को समाज की जरूरतों से जोड़कर निरंतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज़ादी, एहसास है हमारे नागरिकों और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य के निर्वहन का और जिम्मेदारी है हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने की।
इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा हासिल महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि अगर हमें देश से भ्रष्टाचार को मिटाना है, तो हमे अपने काम के प्रति ईमानदार होना होगा। हम अपने काम को सच्ची निष्ठा के साथ करें, जिससे हम देश की तरक्की में भागीदारी कर सकते हैं। इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ.विजेंद्र चौहान, प्रति कुलपति डॉ. एके. देवरारी, डॉ. रेनू धस्माणा, कुलसचिव सहित विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारी व कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
The post एसआरएचयू में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस appeared first on Avikal Uttarakhand.
