अल्पसंख्यक आयोग के सचिव की जिम्मेदारी त्रिवेदी को

अल्पसंख्यक आयोग के सचिव की जिम्मेदारी त्रिवेदी को
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post अल्पसंख्यक आयोग के सचिव की जिम्मेदारी त्रिवेदी को appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें , बसेड़ा को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने के बाद नया आदेश

अविकल थपलियाल

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार को लेकर चल रही प्रशासनिक कवायद के बीच आयोग ने नया आदेश जारी किया है।
आयोग की ओर से 6 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि सचिव के पद पर नियमित तैनाती होने तक प्रशासनिक एवं लोकहित में प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, देहरादून भगवती प्रसाद त्रिवेदी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सचिव, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाता है। हालांकि, उन्हें आहरण एवं वितरण संबंधी कार्यों का प्रभार नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय के 6 जुलाई 2026 के आदेश से उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण हीरा सिंह बसेड़ा को आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। शासन के विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण की ओर से 31 जुलाई को जारी कार्यालय ज्ञापन के क्रम में बरसेंड़ा को इस अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
इधऱ, हालिया आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त कार्यभार संभालने के लिए त्रिवेदी को किसी प्रकार का अतिरिक्त मानदेय अथवा अन्य भुगतान नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी को तत्काल सचिव, अल्पसंख्यक आयोग का कार्यभार ग्रहण करते हुए अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उप सचिव और विशेष सचिव के बीच टकराव भी रहा चर्चा में

अल्पसंख्यक आयोग में अधिकारियों के अधिकार और कार्यप्रणाली को लेकर उप सचिव स्तर और शासन के विशेष सचिव स्तर के बीच टकराव की स्थिति पहले भी चर्चा में रही है।

आयोग की ओर से अपने स्तर पर लिए गए प्रशासनिक फैसलों और शासन की ओर से जारी निर्देशों के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हीरा सिंह बसेड़ा को सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने और बाद में शासन के निर्देश पर उन्हें कार्यमुक्त किए जाने की घटनाक्रम ने इस खींचतान को फिर चर्चा में ला दिया है।
ताजा आदेश के बाद नियमित सचिव की तैनाती होने तक आयोग के सचिव का कामकाज अब भगवती प्रसाद त्रिवेदी संभालेंगे।

आदेश

निदेशालय अल्पसंख्यक कल्याण के आदेश संख्या- 251, दिनांक 06 जुलाई, 2026 के द्वारा श्री हीरा सिंह बसेड़ा, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तराखण्ड देहरादून को सचिव, अल्पसंख्यक आयोग का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया था।

  1. विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-443(1)/XVII-B-1/2026-10(36)/2013 दिनांक 31 जुलाई, 2026 के द्वारा श्री हीरा सिंह बसेड़ा, उप सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण, उत्तराखण्ड शासन को उनके अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है, जिसके क्रम में वर्तमान में सचिव, अल्पसंख्यक आयोग का पद रिक्त है।

अतः शासकीय कार्यों के सम्पादनार्थ उक्त पद पर नियमित तैनाती होने तक प्रशासनिक एवं लोकहित में श्री भगवती प्रसाद त्रिवेदी, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, देहरादून को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सचिव, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून का अतिरिक्त कार्यभार (आहरण वितरण को छोड़कर) प्रदान किया जाता है। उक्त हेतु श्री त्रिवेदी को कोई अतिरिक्त मानदेय इत्यादि देय नहीं होगा। सम्बन्धित अधिकारी तत्काल सचिव, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करते हुए अपनी योगदान आख्या अधोहस्ताक्षरी को प्रस्तुत करेंगे।

(दीप्ति सिंह) निदेशक ।

The post अल्पसंख्यक आयोग के सचिव की जिम्मेदारी त्रिवेदी को appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×