📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 6000‑मीटर से ऊँची तीन चोटियों को किया सफलतापूर्ण फतह 🔴 हल्द्वानी का शाने-ए-आसमा: लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया 3-0 से क्लीन स्वीप 🔴 उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, केवल ₹10 में दर्जा सुरक्षित 🔴 पिथौरागढ़ में दिव्यांग किशोरी पर ताऊ के दुष्कर्म का खुलासा, अस्पताल से मिली गर्भावस्था की पुष्टि 🔴 नैनीताल में रेड अलर्ट के तहत 26 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, भारी बारिश के खतरे से बचाव के उपाय 🔴 उत्तराखंड में ‘लाल चेतावनी’ का अलार्म: सीएम धामी ने जारी किया सख्त आदेश, 26-27 सितंबर के लिए रहें अलर्ट
होम » खबरनामा » तीन दशक से कर रहे नौकरी और एक भी प्रमोशन नहीं !

तीन दशक से कर रहे नौकरी और एक भी प्रमोशन नहीं !

The post तीन दशक से कर रहे नौकरी और एक भी प्रमोशन नहीं ! appeared first on Avikal Uttarakhand.

लंबित है वन टाइम सेटलमेंट का प्रस्ताव

38 व 34 साल वाले दो कर्मियों का वन टाइम सेटलमेंट का प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। बीते 25 साल से प्रदेश के कई विभागों में धड़ाधड़ प्रमोशन हो रहे हैं। कई बार शासनादेश जारी होने के बावजूद अटैचमेंट भी जारी हैं। कई विभागों में अटैचमेंट पर कार्मिक डटे हुए हैं। लेकिन सूचना विभाग के दो कार्मिकों का 38 व 34 साल की सेवा के बाद एक भी प्रमोशन नहीं हुआ है। यह मामला आजकल चर्चा के केंद्र में है।

सूचना विभाग के कार्मिक
कीर्ति सिंह पंवार करीब 38 वर्ष और राकेश धीमान करीब 34 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं। इसके बावजूद दोनों को लेखा संवर्ग में अब तक एक भी पदोन्नति नहीं मिल सकी। खास तौर पर कीर्ति पंवार से कनिष्ठ कर्मचारी पदोन्नति पाकर उनसे उच्च पदों पर तैनात हैं।
दोनों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति में करीब दो वर्ष का समय शेष है।
हालांकि, सूचना विभाग में लंबे समय से पदोन्नति से वंचित सहायक लेखाकार कीर्ति सिंह पंवार और राकेश धीमान के मामले में विभाग ने समाधान की पहल की है।
विभाग ने उनके लंबे सेवाकाल और पदोन्नति से वंचित रहने की स्थिति को देखते हुए वन टाइम सेटलमेंट के माध्यम से उन्हें उच्च पद पर समायोजित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

दोनों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत विशेष कार्य अधिकारी के लेवल-10 में दो निःसंवर्गीय पद सृजित कर समायोजित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं

विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक विशेष कार्य अधिकारी के लेवल-10 में निःसंवर्गीय पद सृजित कर दोनों कर्मचारियों का समायोजन करने से सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय व्यय भार नहीं आएगा। प्रस्ताव अब शासन के विचाराधीन है। लेकिन लम्बे समय से लंबित प्रस्ताव पर शासन स्तर पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

दोनों कर्मचारियों को सीएम धामी व डीजी सूचना बंशीधर तिवारी से उम्मीद है कि लंबे सेवाकाल को देखते हुए शासन उनके मामले में सकारात्मक निर्णय लेकर उन्हें पदोन्नति के समकक्ष लाभ देगा।

The post तीन दशक से कर रहे नौकरी और एक भी प्रमोशन नहीं ! appeared first on Avikal Uttarakhand.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।

संबंधित समाचार (Related News)