📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 6000‑मीटर से ऊँची तीन चोटियों को किया सफलतापूर्ण फतह 🔴 हल्द्वानी का शाने-ए-आसमा: लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया 3-0 से क्लीन स्वीप 🔴 उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, केवल ₹10 में दर्जा सुरक्षित 🔴 पिथौरागढ़ में दिव्यांग किशोरी पर ताऊ के दुष्कर्म का खुलासा, अस्पताल से मिली गर्भावस्था की पुष्टि 🔴 नैनीताल में रेड अलर्ट के तहत 26 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, भारी बारिश के खतरे से बचाव के उपाय 🔴 उत्तराखंड में ‘लाल चेतावनी’ का अलार्म: सीएम धामी ने जारी किया सख्त आदेश, 26-27 सितंबर के लिए रहें अलर्ट
होम » खबरनामा » बीकेटीसी अध्यक्ष ने पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा

बीकेटीसी अध्यक्ष ने पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा

The post बीकेटीसी अध्यक्ष ने पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो

अविकल उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम । श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पैदल मार्ग से श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया।

केदारनाथ में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्वेदी ने मंदिर परिसर, कार्यालय, दर्शन पंक्ति तथा अन्य यात्रा संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिये । तीर्थयात्रियों से बातचीत कर व्यवस्था के बाबत फीडबैक लिया।
अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक साढ़े चौदह लाख श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर लिए है । श्रावण के पवित्र माह में बड़ी संख्या में कांवड़ी श्री केदारनाथ धाम में जलाभिषेक को पहुंच रहे है । मानसून के बाद यात्रा के दूसरे चरण हेतु तैयारियां गतिमान है।

भगवान केदारनाथ के दर्शन, जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा श्री केदार सभा तथा बीकेटीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिवमहापुराण कथा श्रवण की।
इस अवसर पर केदारसभा ने बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया इस इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय भी मौजूद रहे।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान शिव की महिमा का श्रवण किया। व्यास पीठ से आचार्य शिवराम भट्ट से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा केदारसभा सहित सभी भक्तों दानीदाताओं का भी आभार जताया।शिव महापुराण की नवें दिन की कथा के अवसर पर आचार्य व्यास ने भगवान शिव की महिमा एवं महात्म्य पर प्रकाश डाला कहा कि भगवान भोलेशंकर जलाभिषेक मात्र से प्रसन्न हो जाते है।

इस अवसर पर श्री केदार सभा अध्यक्ष पं राजकुमार तिवारी, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, केदार सभा उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी मंत्री अंकित सेमवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी,पंकज शुक्ला, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, कुंवर शुक्ला, संजय तिवारी, प्रदीप तिनसोला,रोशन तिवारी आदि मौजूद रहे।

The post बीकेटीसी अध्यक्ष ने पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा appeared first on Avikal Uttarakhand.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।

संबंधित समाचार (Related News)