मंत्री गणेश जोशी को विशेष सतर्कता कोर्ट ने किया तलब

The post मंत्री गणेश जोशी को विशेष सतर्कता कोर्ट ने किया तलब appeared first on Avikal Uttarakhand.

तीन सितंबर को तलब

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नोटिस जारी कर 3 सितंबर 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री गणेश जोशी को विशेष सतर्कता कोर्ट ने किया तलब

यह आदेश वाद संख्या 280/2025 में पारित किया गया है, जिसमें पंकज सिंह क्षेत्री बनाम गणेश जोशी शीर्षक से प्रकरण विचाराधीन है। न्यायालय ने 25 जुलाई 2026 को हुई सुनवाई के दौरान पाया कि बीएनएसएस (BNSS) के प्रावधानों के तहत विपक्षी पक्ष को सुनवाई का अवसर दिया जाना आवश्यक है।

इसी आधार पर अदालत ने गणेश जोशी को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई के लिए 3 सितंबर 2026 की तिथि निर्धारित की है।

The post मंत्री गणेश जोशी को विशेष सतर्कता कोर्ट ने किया तलब appeared first on Avikal Uttarakhand.