The post निर्वाचन पर्यवेक्षकों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षकों ने हिस्सा लिया appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तराखंड द्वारा आयोजित “निर्वाचन पर्यवेक्षकों के लिए अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन मानक” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के प्राध्यापकों ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया।
राजधानी देहरादून के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में आभासी और भौतिक रूप से प्रतिभाग करने की सुविधा प्रदान की गई थी। इसके सफल आयोजन के लिए राज्य भर के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संयुक्त निदेशक,उच्च शिक्षा उत्तराखंड द्वारा निर्देश जारी किए गए थे।
इसी कड़ी में सम्मेलन में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के प्राध्यापकों की आभासी प्रतिभागिता सुनिश्चित किए जाने के लिए प्राचार्य विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में रुषा सभागार में बड़ी स्क्रीन पर आभासी लिंक के माध्यम से सामूहिक प्रतिभागिता की गई। महाविद्यालय निर्वाचन समिति के कुछ प्राध्यापक भौतिक रूप में से प्रतिभागिता करने देहरादून भी गए हैं।
सम्मेलन में कालेज प्राध्यापकों ने निर्वाचन अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के विचार सुने। सम्मेलन का मुख्य फोकस स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, विश्वसनीय, कानून सम्मत एवं मानव अधिकारों के सम्मान के साथ निर्वाचन किए जाने पर रहा।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव के विभिन्न स्तरीय व्ययों पर भी चर्चा की। सम्मेलन में कॉलेज प्रतिभागिता की यह जानकारी कॉलेज मीडिया सेल के डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।
The post निर्वाचन पर्यवेक्षकों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षकों ने हिस्सा लिया appeared first on Avikal Uttarakhand.
