राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ‘ढोली’ के अभिनेता बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ‘ढोली’ के अभिनेता बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री appeared first on Avikal Uttarakhand.

तीर्थाटन प्रचार के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने पर चर्चा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के अभिनेता एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खोला निवासी मोहित घिल्डियाल ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मोहित घिल्डियाल को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्म ‘ढोली’ में उनके शानदार अभिनय के लिए बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर उत्तराखंड तथा श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि मोहित जैसे युवा कलाकार प्रदेश की संस्कृति और लोककला को नई पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

भेंट के दौरान क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन, फिल्म निर्माण एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र राहु मंदिर (पैठाणी), बुंखाल मंदिर, मां धारी देवी मंदिर, बिनसर महादेव मंदिर, ताराकुंड तथा बुढ़ा भरसार सहित अन्य धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों की जानकारी देते हुए कहा कि इन स्थानों पर आधारित उच्च गुणवत्ता की डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि इन तीर्थस्थलों की आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रभावी ढंग से देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाए तो तीर्थाटन को नई गति मिलेगी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होंगे।

इस पर अभिनेता मोहित घिल्डियाल ने कहा कि वह शीघ्र ही श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण का कार्य प्रारंभ करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इन फिल्मों के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक आस्था, समृद्ध लोकसंस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले तथा देवभूमि उत्तराखंड में तीर्थाटन को और अधिक बढ़ावा मिले।

The post राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ‘ढोली’ के अभिनेता बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×