नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र शीघ्र प्रवेश लें- प्रो विजय सिंह नेगी

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र शीघ्र प्रवेश लें- प्रो विजय सिंह नेगी appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

नरेन्द्रनगर। समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रथम वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में पंजीकृत छात्र छात्राएं अपना प्रवेश शीघ्र सुनिश्चित करें।
यह अपील धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के प्राचार्य प्रो विजय सिंह नेगी ने मीडिया के माध्यम से छात्रों से की है।

प्रोफेसर नेगी ने बताया कि पोर्टल से संकलित जानकारी में महाविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अद्यतन 147 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है। जिसमें बी ए के लिए-26, बीएससी बायो ग्रुप के लिए- 12, मैथ ग्रुप -9, बी काम -9 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में बी सी ए के लिए- 45, बी बी ए के लिए -22, पत्रकारिता-12, टूरिज्म- 10 तथा बी एससी गृह विज्ञान के लिए दो छात्रों ने पंजीकरण किया है।

प्राचार्य ने सभी पंजीकृत छात्रों से मूल अंक तालिकाओं, टीसी/सीसी प्रमाण पत्रों ,आईडी कार्ड, आवश्यक प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटो एवं प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क के साथ महाविद्यालय पहुंचने की अपील की है। यह जानकारी उन्होंने कॉलेज मीडिया समिति के डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल के माध्यम से दी है।

The post नरेंद्र नगर महाविद्यालय में छात्र शीघ्र प्रवेश लें- प्रो विजय सिंह नेगी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×