नरेन्द्र नगर महाविद्यालय ने पवित्र पीपल की पौध रोपकर मनाया हरेला

Advertisement

The post नरेन्द्र नगर महाविद्यालय ने पवित्र पीपल की पौध रोपकर मनाया हरेला appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

Advertisement

नरेन्द्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेन्द्र नगर कॉलेज परिसर में आज पवित्र वृक्ष पीपल की पौध-रोपण करके प्रकृति, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक राज्य का लोकपर्व ‘हरेला’ मनाया गया।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट एवं यूथ रेड क्रॉस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में हरेला पर्व के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नरेन्द्र नगर महाविद्यालय ने पवित्र पीपल की पौध रोपकर मनाया हरेला

मीडिया समिति के सदस्य डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने बताया कि हरेला के प्रमुख कार्यक्रमों में पौध-रोपण तथा पर्यावरणीय और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हरेला पर्व पर विचार व्यक्त किए गए।
हरेला पर्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि हरेला हमें प्रकृति द्वारा सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीष प्रदान करने का दिन है, जो कि प्रकृति में संस्कृति और जीवन का समन्वय दर्शाता है।

नरेन्द्र नगर महाविद्यालय ने पवित्र पीपल की पौध रोपकर मनाया हरेला

कार्यक्रम में एन.एस.एस. के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज फोंन्दणी,, रेड क्रॉस यूनिट के नोडल अधिकारी संजय महर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दलीप सिंह बिष्ट, डॉ. कमल कुमार बिष्ट, डॉ हरीश रतूड़ी,डॉ सृचना सचदेवा,डॉ. सुधा रानी, डॉ. आशा उनियाल, डॉ सोनी तिलारा, डॉ. सुशील कुमार कगड़ियाल, डॉ. देवेन्द्र कुमार, डॉ. वी.पी. पोखरियाल, डॉ. विजय प्रकाश भट्ट आदि प्राध्यापक और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

The post नरेन्द्र नगर महाविद्यालय ने पवित्र पीपल की पौध रोपकर मनाया हरेला appeared first on Avikal Uttarakhand.

Advertisement