कांग्रेस के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post कांग्रेस के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो, कांग्रेस विधायक लखपत ने मंच से की खुलकर तारीफ

सीएम की सभा में उमड़ा जनसैलाब, दूर दूर से आए लोग

अविकल उत्तराखंड

गोपेश्वर। चमोली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम ने राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसकी सबसे बड़ी वजह रही बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला का मंच से मुख्यमंत्री की खुलकर तारीफ करना।

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव होता है, लेकिन उनकी विधानसभा में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हैं।

कांग्रेस विधायक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच लगातार सियासी बयानबाजी चल रही है। ऐसे में सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री की तारीफ को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री की सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों से लोग गोपेश्वर के पुलिस मैदान पहुंचने लगे थे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही और मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान पूरा मैदान श्रोताओं से भरा नजर आया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के लिए 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 113.99 करोड़ रुपये की 36 योजनाओं का शिलान्यास और 41.37 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पर्यटन और खेल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं इन योजनाओं में शामिल हैं।

कार्यक्रम के बाद कांग्रेस विधायक के बयान और सभा में उमड़ी भीड़ को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि विकास के मुद्दे पर विपक्ष के विधायक की यह टिप्पणी आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनी रह सकती है।

The post कांग्रेस के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×