TTF कोलकाता में उत्तराखंड पर्यटन की दस्तक

TTF कोलकाता में उत्तराखंड पर्यटन की दस्तक
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

The post TTF कोलकाता में उत्तराखंड पर्यटन की दस्तक appeared first on Avikal Uttarakhand.

सतपाल महाराज ने किया राज्य पवेलियन का उद्घाटन

29 पर्यटन हितधारकों के साथ बी-टू-बी बैठकों के जरिए निवेश और पर्यटन कारोबार बढ़ाने पर जोर

अविकल उत्तराखण्ड

कोलकाता/देहरादून। पूर्वी भारत के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मंच ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) कोलकाता में उत्तराखंड ने अपनी पर्यटन संभावनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन पवेलियन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य को साहसिक, आध्यात्मिक और विशेष (नीश) पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की सरकार की रणनीति को उद्योग जगत के सामने रखा।

सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक विरासत और एडवेंचर पर्यटन के अनूठे संगम के कारण देश-दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन और आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन जैसे आयोजनों के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों और गांवों को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई जा रही है।

वहीं नई बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति और पर्यटक गाइड पोर्टल जैसी पहलें राज्य के पर्यटन उद्योग को नई मजबूती प्रदान कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि TTF कोलकाता जैसा मंच पूर्वी भारत के ट्रैवल ट्रेड, टूर ऑपरेटरों और निवेशकों के साथ सीधे संवाद का अवसर देता है। इससे उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार, निवेश और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस वर्ष उत्तराखंड से 29 पर्यटन हितधारकों ने मेले में भाग लिया है। इनमें होटल व्यवसायी, टूर ऑपरेटर, होमस्टे संचालक और अन्य पर्यटन सेवा प्रदाता शामिल हैं। बी-टू-बी बैठकों के माध्यम से उन्हें देश-विदेश के प्रमुख ट्रैवल ट्रेड बायर्स से नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के उप निदेशक प्रकाश सिंह खत्री, विभागीय अधिकारी, पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधि तथा पश्चिम बंगाल पर्यटन सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

10 से 12 जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन में उत्तराखंड पवेलियन के माध्यम से राज्य के धार्मिक, साहसिक, इको, वेलनेस और ग्रामीण पर्यटन की विविध संभावनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नए बाजार, निवेश और व्यावसायिक साझेदार मिलने की उम्मीद है।

The post TTF कोलकाता में उत्तराखंड पर्यटन की दस्तक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×