📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड सरकार ने बैंक हड़ताल से पहले पेंशन व वेतन को कर दिया अग्रिम जारी 🔴 उत्तराखंड के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 6000‑मीटर से ऊँची तीन चोटियों को किया सफलतापूर्ण फतह 🔴 हल्द्वानी का शाने-ए-आसमा: लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया 3-0 से क्लीन स्वीप 🔴 उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, केवल ₹10 में दर्जा सुरक्षित 🔴 पिथौरागढ़ में दिव्यांग किशोरी पर ताऊ के दुष्कर्म का खुलासा, अस्पताल से मिली गर्भावस्था की पुष्टि 🔴 नैनीताल में रेड अलर्ट के तहत 26 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, भारी बारिश के खतरे से बचाव के उपाय
होम » ख़बरें » महंगाई की मार और तेज: उत्तराखंड में बिजली महंगी, उपभोक्ताओं को नई दरों से लगा झटका

महंगाई की मार और तेज: उत्तराखंड में बिजली महंगी, उपभोक्ताओं को नई दरों से लगा झटका

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने फरवरी महीने के लिए बिजली की नई दरें जारी कर दी हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को करारा झटका लगा है।

उत्तराखंड में बिजली महंगी!

नई दरों के ऐलान के बाद राज्यभर में बिजली उपभोक्ताओं के बीच हड़कंप की स्थिति है। जानकारी के अनुसार, बिजली दरों में 16.23 प्रतिशत (new rates) की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को यूपीसीएल बोर्ड (UPCL board) से मंजूरी मिल चुकी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से फ्यूल एंड पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) के तहत की गई है।

नियामक आयोग के अगले कदम पर टिकी निगाहें

नई दरें लागू होने के बाद घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अब पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल चुकाना होगा। फिलहाल फरवरी से लागू नई बिजली दरों के बाद उपभोक्ताओं की निगाहें सरकार और नियामक आयोग के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में महंगी होगी बिजली! ऊर्जा निगम बोर्ड ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानें कब से लागू होगी नई दरें

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।