उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों के यात्रा खर्च में बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे 90 हजार

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने मंत्रियों को मिलने वाले मासिक यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। जिसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।

उत्तराखंड के मंत्रियों के यात्रा खर्च में 30 हजार की बढ़ोतरी

सरकार ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों के खर्चे में इजाफा किया गए गया है। धामी सरकार ने मंत्रियों को मिलने वाले मासिक यात्रा भत्ते में 30 हजार की बढ़ोतरी कर दी है।

कैबिनेट मंत्रियों को अब हर महीने मिलेंगे 90 हजार

बता दें अभी तक कैबिनेट मंत्रियों को हर महीने यात्रा और अन्य खर्चों के लिए 60 हजार रुपए दिए जाते थे। नए आदेश के बाद यह राशि बढ़कर 90 हजार रुपए प्रति माह हो गई है।

मुख्यमंत्री सचिव ने जारी किया नोटिफिकेशन

मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के जारी होते ही यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

ये भी पढ़ें: VIDEO : नई कैबिनेट, नए मंत्री और नई लग्जरी गाड़ियां, कर्मचारियों को नहीं सैलरी देने के पैसे, CM योगी से लें सीख

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×