📅 Friday, 25 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड में NEET‑MBBS फर्जी प्रमाण पत्र केस: दो आरोपी गिरफ्तार, लेखपालों का निलंबन, जांच में नई परतें खुल रही 🔴 हल्द्वानी में 30 सितंबर तक बिजली कटौती: 10 से 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद 🔴 उत्तराखंड में NEET MBBS भर्ती सौदा: भोपाल से गिरफ्तार नए आरोपी की कार से बरामद हुए 5 लाख 58 हजार रुपये 🔴 उत्तराखंड में सितंबर के अंतिम दिनों में बरसात की लहर, 24‑29 सितंबर तक कई जिलों में हल्की‑मध्यम बारिश की संभावना 🔴 कॉल नहीं उठाई तो पिता को धमकी! उत्तराखंड में यहाँ युवक की हरकतों से परेशान युवती ने छोड़ी पढ़ाई 🔴 देहरादून में महिला को कार में खींचने की कोशिश, सफाई कर्मियों ने झाड़ू से बदमाशों को खदेड़ा
होम » ख़बरें » सीएम धामी ने जताया महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर दुख, रखा मौन

सीएम धामी ने जताया महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर दुख, रखा मौन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुख व्यक्त किया। साथ ही धामी कैबिनेट ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

CM ने जताया महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया।

विमान हादसे में हुआ निधन

सीएम धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों और समर्थकों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें: दूर तक धुआं ही धुआं…शव आधे जले हुए, देखिए Ajit Pawar विमान क्रैश की दर्दनाक VIDEOS

लैंडिंग के दौरान हुआ प्लेन क्रैश

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान क्रैश में मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा महाराष्ट्र के बारामती (baramati) में हुआ है। शुरूआती जानकारी में सामने आ रहा है कि लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हुआ है। किसी कार्यक्रम के लिए वो वहां पहुंचे थे। इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत उनके साथ सवार पांचों लोगों का निधन हो गया है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।